फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुघ्रटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर
विज्ञापन

घायल बाइक सवारों ने नहीं पहना था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत इल्तिफातगंज निवासी सत्यम (22) पुत्र रमेश शनिवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय केदारनगर बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी देवनरायन (56) पुत्र संतराम शुक्रवार देर शाम बाजार के निकट ही सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत श्रवणक्षेत्र निवासी जयचंद्र (32) पुत्र हंसराज शुक्रवार देर शाम अकबरपुर से बाइक से घर जाते समय अन्नावां बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें