हाईस्कूल में 38 तो इंटर में 27वां मिला स्थान
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में अंबेडकरनगर जनपद को हाईस्कूल में प्रदेश में 38वां व इंटरमीडिएट में 27वां स्थान मिला। बोर्ड परीक्षा की शुरुआत में इस बार नकल रोकने को लेकर सख्ती में थोड़ा कमी हुई थी लेकिन बाद में प्रशासन ने काफी कड़े प्रबंध किए थे। इसके बाद भी कई जगह नकल की शिकायतें सामने आती रहीं। इस बीच शिक्षा विभाग के अनुसार विगत वर्ष के सापेक्ष जनपद का प्रदर्शन प्रदेश में इस बार बेहतर रहा।
डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि जिले का प्रदर्शन परीक्षा परिणामों में गत वर्ष के मुकाबले काफी अच्छा रहा है। सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। अब आगामी वर्ष में होने वाली परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को अभी से जुटना होगा।