फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर गोली के विरोध में फूंका एमपी सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने फूंका एमपी के सीएम का पुतला
विज्ञापन

किसानों पर फायरिंग के विरोध में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। मध्यप्रदेश में किसानों पर की गई फायरिंग के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि किसानों की आवाज को गोली के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि केंद्र व मध्यप्रदेश सरकारें अपने वादे से मुकर रही हैं। किसानों को उनका हक देने में अब पीछे हट रही हैं। न तो वादे के अनुसार कर्ज माफ किया जा रहा है और न ही उपज का समुचित मूल्य ही दिया जा रहा है। अब जबकि किसानों ने हक की आवाज बुलंद की, तो उसे दबाने के लिए निर्दोष किसानों पर गोली चला दी गई। कहा कि केंद्र व मध्यप्रदेश दोनों ही सरकारें किसानों की हत्या की जिम्मेदार हैं। वक्ताओं ने कहा कि न सिर्फ मृतक किसानों के परिवारीजनों को 50 लाख का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, बल्कि दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई भी की जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही आवश्यक कदम नहीं उठाया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला फूंका गया। इस दौरान डॉ. विजयशंकर तिवारी, सुनील मिश्र, आनंद जायसवाल, अनिल कुंवल, रेहान जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें