फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोडने के विवाद में ग्रामीण की लाठी डंडों से पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आम तोड़ने के विवाद में ग्रामीण को लाठी-डंडों से जमकर पीटा
विज्ञापन

तीन के विरुद्ध केस दर्ज, भीटी व जलालपुर के तीन अन्य मामलों में भी पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
भीटी/जलालपुर। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत बेलबना गांव में बुधवार देर शाम आम तोड़ने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े लोग भिड़ गए। एकजुट हुए लोगों ने एक ग्रामीण की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, भीटी थाना क्षेत्र के बनगांव व आशाजीतपुर अहिरान गांव व जलालपुर थाना अंतर्गत मथुरा रसूलपुर गांव में हुई मारपीट मामले में भी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बेलबना गांव में बुधवार देर शाम आम तोड़ने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि गांव निवासी रामअचल ने अपने साथियों के साथ गांव के ही प्रदीप कुमार गोस्वामी पुत्र वीरेंद्र की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामअचल, शिवराम व बलराम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

उधर भीटी थाना अंतर्गत आशाजीतपुर अहिरान गांव में गुरुवार दोपहर भूमि विवाद में एकजुट हुए लोगों ने 65 वर्षीय एक महिला की पिटाई कर दी। महिला की पुत्री साबरीन ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पारसनाथ, बिपिन व इंद्रावती के विरुद्ध केस दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इसी थाना अंतर्गत बनगांव में गुरुवार सुबह विवादित भूखंड पर लगे फूल का पौधा उखाड़ने को लेकर एक वृद्ध की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बताया जाता है कि गांव निवासी जगदंबा घर के सामने स्थित भूमि पर लगे फूल के पौधे को उखाड़ रहा था। गांव के ही माताप्रसाद (62) ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस पर जगदंबा व अन्य ने माताप्रसाद की पिटाई कर दी। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते, हमलावर वहां से भाग खड़े हुए थे। बाद में घायल के पुत्र रणविजय सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी जगदंबा, तेज प्रताप, उदय प्रताप व जितेंद्र के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसओ वकील सिंह यादव ने दोनों मामलों में केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा रसूलपुर गांव में गुरुवार को कटहल तोड़ने के विवाद में गांव के कुछ लोगों ने दलित अभिषेक की पिटाई कर दी। एसओ तनवीर अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामकेवल, प्रदीप नवल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपियों पर एससी एसटी का भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें