फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिया गया सुभाष हत्याकांड का एक और आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष हत्याकांड का एक और आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

छह आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत कल्याणपुर पहितियापुर गांव के सुभाष हत्याकांड मामले में पुलिस अभी तक फरार चल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मात्र एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर सकी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2 जून की रात गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार के साथ ओमप्रकाश के घर पर हमला बोल दिया था। मारपीट में चार लोगों को चोटें आईं थीं। इनमें से एक घायल सुभाष पुत्र ओमप्रकाश की मौत हो गई थी। पुलिस ने ओमप्रकाश की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी बेचना पत्नी अच्छेलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य छह आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर बने हुए हैं। इससे पीड़ित परिवार के साथ ही ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी व्याप्त होने लगी है। उनका कहना है कि हत्या जैसे संगीन मामलों में भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उधर, सूत्रों के अनुसार गत दिवस पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें