अंबेडकरनगर। जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जहां पर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ दवाएं दी गई। जन आरोग्य मेला में 1451 मरीजों का उपचार किया। मेला में 66 चिकित्सकों के साथ ही 207 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
मौसम के बदलाव के साथ ही सर्दी जुकाम व बुखार के सबसे अधिक 232 रोगी उपचार के लिए आए थे। वहीं पेट की समस्या से परेशान 163 मरीजों का इलाज किया गया। जांच के दौरान 19 लोगों की आंख की समस्या थी। इसी तरीके से उच्च रक्तचाप के 89 व खून की कमी के 16 मरीज रहे। इनमें अधिकांश महिलाएं थी।
इसके अलावा मेला में 29 संभावित टीबी मरीज भी सामने आए, जिन्हें चिकित्सकों की ओर से दवाएं देने के साथ जांच की सलाह दी है। चिकित्सकों ने 78 रोगियों को रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि मेला में आने वाले रोगियों को दवाओं के साथ उनकी जांच कराई गई।