फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सातों निकायों में बनेंगे 14 पिंक बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिलाओं में मतदान के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए सात निकायों में कुल 14 पिंक बूथ की स्थापना की जाएगी। सभी निकाय में दो-दो पिंक बूथ बनेंगे। प्रत्येक बूथ पर चार-चार महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि समय रहते पिंक बूथों का चिह्नांकन करते हुए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

लोकतंंत्र की मजबूती में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग लगातार नई व्यवस्थाएं कर रहा है। बीते कुछ चुनावों से पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। इन बूथों पर सभी कर्मचारी महिलाएं तैनात रहती हैं। इसी क्रम में निकाय चुनाव में भी राज्य निर्वाचन आयोग ने पिंक बूथ स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि सात निकायों में कुल 14 पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे।
प्रत्येक निकाय में दो-दो पिंक बूथ रहेंगे। ऐसे बूथों पर चार महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसमें पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी महिलाओं को बनाया जाएगा। उधर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि पिंक बूथ की स्थापना के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है। कहा गया है कि समय रहते पिंक बूथ का चिह्नांकन किया जाए और सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें