फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चीनी मिल ने किया संपूर्ण गन्ना खरीद का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चीनी मिल अकबरपुर ने सत्र 2022-23 का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। चीनी मिल के इकाई प्रमुख कृष्ण कुमार बाजपेई ने बताया कि चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2022-23 में अपना गन्ना पेराई लक्ष्य प्राप्त करते हुए कुल 102.51 लाख क्विंटल गन्ना खरीद की। साथ ही चीनी मिल द्वारा शुक्रवार को 13.57 करोड़ का भुगतान करते हुए मौजूदा पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान 355.37 करोड़ लगभग 64,500 गन्ना कृषकों के बैंक खातों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उधर अपर महाप्रबंधक गन्ना रविन्द्र सिंह ने बताया कि चीनी मिल एवं विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आगामी पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ना सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए कुल 75 सर्वे टीमों को लगाया गया है। सर्वे टीम को पारदर्शिता के साथ जीपीएस द्वारा खेत की नाप सही प्रकार से करने तथा गन्ना प्रजाति पेड़ी / पौधा की जानकारी सही प्रकार से करने का निर्देश दिया गया है। बताया कि गन्ना सर्वे निर्धारित ग्रामवार कार्यक्रम के आधार पर किया जा रहा है। इसकी सूचना मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से किसानों को भेजी जा रही है।
किसानों से कहा कि वे सर्वे टीम के संपर्क में रहें। सर्वे के दौरान अपने खेत पर उपस्थित रहकर अपना सही गन्ना क्षेत्रफल, प्रजाति, पेड़ी अथवा पौधा आदि दर्ज कराएं जिससे गन्ना आपूर्ति के दौरान कोई समस्या न हों। किसानों से आह्वान किया कि सभी को घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। इसके बिना सट्टा संचालित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें