फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि का जबरन बैनामा कराने में माफिया खान मुबारक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। जेल में निरुद्घ माफिया सरगना खान मुबारक के विरुद्घ डरा-धमकाकर पांच वर्ष पहले बेशकीमती भूमि का बैनामा करा लेने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने माफिया खान के अलावा उसके गुर्गे की पत्नी को भी नामजद किया है। इसी महिला के नाम खान मुबारक ने बैनामा कराया था। दोनों आरोपियों पर दलित उत्पीड़न एक्ट भी लगाया गया है। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों के नाम भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार निवासी माफिया सरगना खान मुबारक के विरुद्घ पुलिस प्रशासन ने तगड़ी मुहिम छेड़ रखी है। खान मुबारक इन दिनों यूं तो जेल में बंद है, लेकिन गैंगेस्टर एक्ट के तहत उसकी संपत्तियों को जब्त करने और जमींदोज करने की कार्रवाई लगातार अमल में लाई जा रही है। इसके साथ ही खान मुबारक के विरुद्घ वर्षों पुराने उन तमाम मुकदमों को भी दर्ज करने का सिलसिला शुरू हुआ है, जिसे उस समय पीड़ितों की शिकायत के बाद या तो पुलिस ने दर्ज नहीं किया था या फिर पीड़ित स्वयं ही आगे नहीं आए थे। अब वर्ष 2015 में डरा-धमकाकर भूमि का बैनामा करा लेने का केस दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि हंसवर थाना क्षेत्र के चक कटोखर गांव निवासी बाबूलाल की पत्नी मालती देवी के नाम से हंसवर बसखारी मुख्य मार्ग पर गांव के निकट कीमती भूमि थी। आरोप है कि 27 जनवरी 2015 को माफिया खान मुबारक ने डरा-धमकाकर भूमि का आधा हिस्सा अपने गुर्गे बच्चूलाल की पत्नी इमरता देवी के नाम से बैनामा करा दिया। बाद में इस भूमि का बैनामा खान मुबारक ने अपने अन्य गुर्गे के नाम करा दिया।
इसी मामले में अब खान मुबारक व इमरता देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। तहरीर में वादिनी मालती देवी ने बताया कि जबरन भूमि लेने के बाद उसे कोई भुगतान नहीं किया गया। खान मुबारक की तरफ से कई तरह की धमकी दी गई। इससे वह काफी भयभीत हो गई थी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि खान मुबारक व एक अन्य पर रंगदारी, अमानत में खयानत व धोखाधड़ी की धाराओं समेत दलित उत्पीड़न एक्ट लगाया गया है। मामले की विवेचना सीओ टांडा की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें