फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.31 लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में भेजे 14 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1582 परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत नौनिहालों के लिए खुशखबरी है। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों के अभिभावकों के खाते में जूता-मोजा, बैग, ड्रेस व स्वेटर आदि की खरीदारी के लिए राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक विभाग एक लाख 31 हजार 40 बच्चों के अभिभावकों के खाते में 14 करोड़ 41 लाख 44 हजार रुपये भेज चुका है। इस तरह अब तक 63 प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले के कुल 2 लाख 8 हजार बच्चों को इस योजना का लाभ देना है। विभाग का दावा है कि सप्ताह भर के अंदर सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में संबंधित रकम भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को योजना का सीधा लाभ देने के लिए प्रदेश सरकार ने नई पहल की है। सरकार की मंशा है कि परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ मिले, इसके लिए ही इस बार सरकार ने एजेेंसियों के माध्यम से बच्चों को सामान उपलब्ध कराने के बजाय सीधे अभिभावकों के खाते में रकम भेजने की योजना तैयार की है। सरकार प्रत्येक छात्र के अभिभावक के खाते में 1100 रुपये की दर से पैसे भेज रही है। इसमें 600 रुपये में दो जोड़ी ड्रेस, 200 रुपये में एक स्वेटर, 125 रुपये में जोड़ी जूता-मोजा, 175 रुपये में एक स्कूल बैग खरीदना है। जिले में बच्चों तक योजना का लाभ त्वरित गति से पहुंचाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग तेजी से अभिभावकों के आधार, बैंक आदि डिटेल की फीडिंग तेजी से करा रहा है।
सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक सुरेश तिवारी ने बताया कि अब तक एक लाख 31 हजार 40 बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये के हिसाब से 14 करोड़ 41 लाख 44 हजार रुपये भेजे गए हैं। शेष 76 हजार 960 बच्चों के खाते में जल्द ही रकम भेजी जाएगी। जरूरी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। कहा कि अभिभावकों को निर्देशित किया गया है कि रकम मिलने के साथ ही बच्चों के लिए जरूरी सामान खरीद लें। विद्यालयों में इसके लिए जांच अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभिभावकों के खाते में भेजे जा रही रकम
सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासन के निर्देश पर बच्चों के अभिभावकों के खाते में राशि भेजी जा रही है। अब तक 63 प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। जल्द ही अन्य अभिभावकों के खाते में रुपये भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें