फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उपकरण पाकर खिले 138 दिव्यांगों के चहरे

Wed, 03 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर विकास भवन परिसर में 138 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद व डीएम अनुपम शुक्ला ने संयुक्त रूप से दिव्यांगजन को योजनाओं के तहत ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर व एमआर किट प्रदान की।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार अवसर व अन्य कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित कर रही है। 93 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 25 को व्हील चेयर व 20 को एमआर किट वितरित की गई। इस इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल आदि मौजूद रहे।

दिव्यांगों को मिला सहारा
फोटो-18 व 19
कटेहरी के रहने वाले जाबिर पैर से दिव्यांग है। ट्राईसाइकिल पाने के लिए यह सुबह से कार्यक्रम स्थल पर आ गए थे। जैसे ही इनका नाम पुकारा गया तो चेहरे पर खुशी दिखी। इसी तरीके से कालेपुर महुअर गांव के रहने वाले राकेश वर्मा भी साइकिल पर खुश नजर आए है। उन्होंने बताया कि वह पैर से दिव्यांग हैं और ट्राइसाइकिल ही चलना फिरने का एक सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें