फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परीक्षा केंद्रों के निस्तारण के लिए 130 आपत्तियां

Thu, 04 Dec 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषित किए गए 95 केंद्रों पर लोगों में खासा असंतोष है। इसी के चलते अब तक 130 से ज्यादा आपत्तियां आ चुकी हैं। अब शुक्रवार से डीएम के निर्देश पर गठित की गईं समितियां आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करेंगी।
विज्ञापन

18 फरवरी से शुरु हाेने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकॉर्डर सहित अन्य सुविधाओं से संतृप्त विद्यालय को ही केंद्र बनाया जाना है। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए विद्यालय से केंद्र की दूरी अधिकतम 12 किमी की परिधि में रखे जाने का मानक तय किया गया है। बावजूद इसके कई केंद्र मानकों को दरकिनार कर बना दिए गए हैं। सूची में कई विद्यालयों के नाम गायब हैं। वहीं, कुछ विद्यालय ऐसे हैं, जिनके बच्चों का केंद्र मानक से तय दूरी से अधिक दूर के विद्यालयों को बना दिया गया है। कई विद्यालय जो हर साल केंद्र बनते थे वे इस बार कट गए हैं। इसके अलावा क्षमता से अधिक विद्यार्थियों की संख्या आवंटित कर दी गई है। इससे उनके प्रबंधक विद्यालयों को केंद्र बनाने के लिए जोर आजमाइश में लगे हैं। आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही वे विभागीय अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक से तालमेल बिठाने में जुटे हैं। डीआइओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालयों की ओर से आने वाली आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी गठित समिति की ओर से 11 दिसंबर तक किया जाएगा। उसके बाद केंद्रों का अंतिम निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें