अंबेडकरनगर। बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने व बड़े बकायेदारों से वसूली करने या फिर विद्युत कनेक्शन विच्छेदन के लिए रविवार को भी सघन जांच अभियान चलाया गया। अधिशाषी अभियंता वीके पटेल के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमों ने पहितीपुर में अभियान चलाकर चोरी से बिजली का प्रयोग करने वाले 13 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया। साथ ही 62 बड़े बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन काटा गया।
अधिशाषी अभियंता वीके पटेल के नेतृत्व में चार टीमों ने पहितीपुर बाजार में सघन जांच अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान लियाकत, राजकरन, शमशेर मिश्र, अनीता देवी, अरुण कुमार द्वारा बगैर कनेक्शन के ही बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। इसके अलावा कृष्णादेवी, पिंटू, शीतला प्रसाद शर्मा, दामोदर गुप्ता, रामसूरत चौरसिया, हौसिला प्रसाद सिंह, भुलना देवी और आटा चक्की संचालक अवधेश यादव की ओर से बाईपास के माध्यम से बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। इन सभी के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया।
इसके अलावा हरिश्चंद्र, प्रदीप कुमार, प्रमिला देवी, रामअचल गुप्ता, दयाशंकर, आरती, हयात मोहम्मद, चिरौंजीलाल, रामतीरथ, दुर्गाप्रसाद तिवारी, पवन कुमार, छोटेलाल गुप्ता, रामप्रसाद सहित 25 उपभोक्ताओं की ओर से घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक कनेक्शन बिजली प्रयोग की जा रही थी। इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। रहमत मोंर्ट, बंगाली दवाखाना संचालक द्वारा कनेक्शन क्षमता से अधिक भार पर चलाया जा रहा है। ऐसे में कनेक्शन विच्छेदन करते हुए संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि 62 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन विच्छेदन किया गया। इसके साथ ही 84 उपभोक्ताओं से कुल पांच लाख 45 हजार रुपये की वसूली की गई।