फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाढ़ से निपटने के लिए बनीं 13 बाढ़ चौकियां, 40 नाव अधिग्रहीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरयू नदी में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए न सिर्फ 13 बाढ़ चौकी स्थापित कर दी गईं हैं, बल्कि 37 गोताखोरों को भी अनुबंधित कर लिया गया है। प्रभावित होने वाले 23 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए 40 नाव भी अधिग्रहीत की गई हैं। इन सबके बीच बाढ़ प्रभावितों में खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराने को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बाढ़ की त्रासदी से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां अभी से पूरी कर लीं। न सिर्फ बाढ़ चौकी स्थापित कर दी गईं, बल्कि गोताखोर व नाव की भी व्यवस्था कर दी गई है। मालूम हो कि सरयू नदी में बाढ़ आने की दशा में तहसील क्षेत्र टांडा व आलापुर के 23 गांव मुख्य रूप से प्रभावित होते हैं। इसमें तहसील क्षेत्र टांडा के 10, जबकि आलापुर के 13 गांव शामिल हैं।


आपदा कार्यालय के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कुल 13 बाढ़ चौकी स्थापित की गई हैं। इसमें तहसील क्षेत्र टांडा में पांच, आलापुर में आठ चौकियां बनाई गई हैं। बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए 40 नाव अधिग्रहीत की गई हैं। इसमें 29 नाव टांडा और 11 नाव आलापुर के लिए हैं। इसमें तीन नाव ही सरकारी हैं। नाव के बेहतर संचालन के लिए कुल 96 नाविक तैनात किए गए हैं। इसमें टांडा में 76 और आलापुर में 20 नाविक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


विषम परिस्थितियों से निपटने के 37 गोताखोर अनुबंधित किए गए हैं। टांडा में 16, आलापुर में 21 गोताखोर सक्रिय रहेंगे। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई।





यहां हैं बाढ़ चौकियां
आपदा कार्यालय के अनुसार तहसील क्षेत्र आलापुर के श्री विश्वनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीपुर, प्राथमिक विद्यालय राजेसुल्तानपुर, प्राथमिक विद्यालय देवलर, प्राथमिक विद्यालय देवरिया बुजुर्ग, प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज, प्रा.वि. मकरही, प्रा.वि. न्यौरी व प्राथमिक विद्यालय रामनगर में बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र टांडा के प्राथमिक विद्यालय अवसानपुर, पंचायत भवन महरीपुर, प्राथमिक विद्यालय डुहिया, टीएन पीजी कॉलेज टांडा व प्राथमिक विद्यालय चिंतौरा को भी बाढ़ चौकी बनाया गया है।।



यह गांव होते हैं बाढ़ से प्रभावित
तहसील क्षेत्र आलापुर के माझा कम्हरिया, माझा अराजी देवारा, मकरही, शमशुद्दीनपुर, गिरिजापुर, इंद्रईपुर, धनुकारा, चहोड़ा, शाहपुर, बरईपुर, इसरौली, नासिरपुर, कम्हरिया व बंगालपुर गांव मुख्य रूप से बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र टांडा के माझा उल्टहवा, करमपुर बरसावां, अवसानपुर, महरीपुर, नैपुरा, माझा छज्जापुर, माझा चिंतौरा, माझा रसूलपुर मुबारकपुर, माझा कला व माझा केवटला गांव में बाढ़ का प्रभाव अधिक होता है।



पूरी हैं तैयारियां
सरयू नदी में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। प्रशासन लगातार सरयू नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। निकटवर्ती गांव के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। - डॉ. सदानंद गुप्ता, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें