अंबेडकरनगर। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा सोमवार नौ केंद्रों पर संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 1,771 में से 1209 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 562 अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। 816 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 506 ने परीक्षा दी। 310 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में उत्तर मध्यमा प्रथम की इतिहास, भूगोल, कंप्यूटर, शिक्षा शास्त्र विषय की परीक्षा में 576 छात्र-छात्राओं की तुलना में 376 ने परीक्षा दी। 200 ने परीक्षा छोड़ दी।
उत्तर मध्यमा द्वितीय की दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक इन्हीं विषयों की परीक्षा में 379 में से 327 उपस्थित व 52 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस प्रवीण कुमार ने बताया कि परीक्षा शान्तिपूर्ण तरके से संपन्न हुईं। कहीं पर कोई अव्यवस्था नहीं दिखी।