फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1205 मरीज पहुंचे अस्पताल, 273 की हुई जांच

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रोजाना ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज वायरल लक्षणों वाले पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 1205 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 317 मरीजों का फिजीशियन ने उपचार किया, जबकि 273 मरीजों को विभिन्न जांचों के लिए पैथोलॉजी भेजा गया। पैथोलॉजी में भी मरीजों का दबाव बढ़ गया है। बीते चार दिनों में 157 मलेरिया, डेंगू के 52 और टाइफाइड के 183 सैंपल की जांच की गई। इसके अलावा बुखार से पीड़ित करीब 300 मरीजों की भी जांच हुई।
जांच का दबाव बढ़ने से पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ लग रही है और रिपोर्ट मिलने में करीब तीन से चार घंटे लग रहे हैं। हालांकि पैथोलॉजी 24 घंटे संचालित होने से काम लगातार जारी है। पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. लता चौधरी ने बताया कि मौसम बदलने के कारण जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके बावजूद सभी मरीजों की जांच कर समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें