फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1200 ग्रामीणों को मिलेगा साफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकास खंड टांडा के हकीमपुर व कुतुबपुर के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एनटीपीसी के सहयोग से निर्मित 100 किलोलीटर क्षमता पानी की टंकी का लोकार्पण डीएम सैमुअल पॉल एन तथा एनटीपीसी टांडा के महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह ने हकीमपुर पंचायत भवन परिसर में किया। इस पानी टंकी से लगभग 1200 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। डीएम ने कहा कि पानी की टंकी लग जाने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन

डीएम ने पानी टंकी का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस टंकी के लगने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मंशा साकार हुई है। एनटीपीसी का यह प्रयास सराहनीय है। टंकी के निर्मित हो जाने से हकीमपुर और कुतुबपुर गांव के सैकड़ों परिवार लाभान्वित होंगे। डीएम ने लोगों को शुद्ध पानी पीने की सलाह दी। कहा कि शुद्ध पानी पीने से कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। बाद में करीब 150 पानी के कनेक्शन दिये गए। जिलाधिकारी तथा महाप्रबंधक एनटीपीसी ने पानी टंकी को ग्राम प्रधान को हैंडओवर किया।
बाद में डीएम ने पंचायत भवन कैंपस में पौधरोपण किया। कहा कि पौधरोपण करना हर नागरिक का दायित्व है। लगातार पौधरोपण से ही पर्यावरण की सेहत में सुधार होगा। इससे शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होगी। साथ ही कई प्रकार की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने नागरिकों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता जल निगम तथा एनटीपीसी के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, विकासखंड अकबरपुर की ग्राम पंचायत बेलउवा बरियारपुर में जीर्णोद्घार पंचायत भवन का डीएम सैमुअल पॉल एन तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने फीता काटकर किया। पंचायत भवन में कंप्यूटर, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। डीएम ने पंचायत सहायक सृष्टि यादव से उनके कार्य के बारे में पूछताछ कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें