फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कैश शोकेस बन गए 120 एटीएम

Wed, 11 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बुधवार को कैश न होने से बंद बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटीएम सेवा का सुचारु लाभ मिलने का दावा जिले में हवा-हवाई साबित हो रहा है। वैसे तो जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न बैंकों के लगभग 120 एटीएम हैं लेकिन बुधवार को सौ से अधिक एटीएम ठप रहे। जिन एटीएम से धन-निकासी हुई भी, उनमें से ज्यादातर में दोपहर तक कैश समाप्त हो गया। नतीजतन लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से ही जिले में बेपटरी चल रही एटीएम सेवा अब तक पटरी पर नहीं आ सकी है। एटीएम का पर्याप्त लाभ दिलाने का दावा तो बढ़-चढ़कर किया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत इससे परे है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एचडीएफसी, एसबीआई, यूनियन बैंक, बीओबी, ओरिएंटल, कारपोरेशन, यूको व महाराष्ट्रा समेत कई अन्य बैंकों के लगभग 120 एटीएम लगे हैं।

नोटबंदी के बाद लगभग एक माह तक तो मात्र इक्का-दुक्का एटीएम से ही धन-निकासी हुई, धीरे-धीरे स्थिति में कुछ सुधार हुआ लेकिन दावों के बावजूद फिर हाता बदतर हो गए। बुधवार को बमुश्किल 10 एटीएम से ही रकम निकली। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर फैजाबाद रोड स्थित एचडीएफसी, एक्सिस, एसबीआई, तहसील चौराहा स्थित पीएनबी, बीओबी मुख्य शाखा, रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआई, एसबीआई मुख्य शाखा, ओरियंटल, यूनियन बैंक के लगभग 20 एटीएम के शटर कैश न होने के चलते नहीं खुल सके।

महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार महरुआ स्थित कारपोरेशन, आनंदनगर स्थित बीओबी व सुखारीगंज स्थित बीओबी के शटर नहीं खुले। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार बीओबी सया व भीटी के शटर तो नोटबंदी के बाद से ही नहीं खुले। 

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई मालीपुर, पीएनबी जलालपुर, बीओबी जलालपुर, बीओबी हजपुरा से बुधवार को धननिकासी नहीं हो सकी। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई आलापुर, बीओबी रामनगर, ढेलबजवा, जहांगीरगंज व तेंदुआईकला, यूनियन बैंक रामनगर महुवारी के एटीएम के शटर बुधवार को भी नहीं खुल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें