फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में बारह लोग घायल

Thu, 09 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
 ट्रिपल राइडिंग में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

तमाम दिशा-निर्देश के बावजूद ट्रिपल राइडिंग पर अंकुश नहीं लग पा रहा हैै। बुधवार देर शाम भी ट्रिपल राइडिंग में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गदायां निवासी मनोज (25) पुत्र नंदलाल, प्रदीप (26) पुत्र रामजीत व सोनी (31) पुत्र प्रहलाद बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मनोज की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (21) पुत्र अब्दुल व बसखारी थाना अंतर्गत रुद्रपुर भगाही गांव निवासी मोहम्मद जकी (26) पुत्र मोहम्मद रफीक बुधवार देर शाम एक ही बाइक से बसखारी से नंदपुर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, जैतपुर थाना अंतर्गत किशुनपुर गांव निवासिनी ममता (45) पत्नी राधेश्याम गुरुवार सुबह घर के निकट  सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, टांडा थाना अंतर्गत सुलेमपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र (45) पुत्र रामनाथ बुधवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा बसखारी थाना अतर्गत देवहट गांव निवासी मनोहर (40) पुत्र बैजू गुरुवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के  निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर,  भीटी बाजार से जीप से प्रवीन सिंह (22) पुत्र बृजेश सिंह व कुलदीप उपाध्याय (23) पुत्र संतराम निवासी चाचिकपुर थाना क्षेत्र भीटी के गोशाईगंज जा रहे थे। चाचिकपुर गांव निवासी संतकुमार सिंह (35) पुत्र दूधनाथ वाहन चला रहा था। भीटी बाजार से लगभग एक किमी आगे सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई।

इससे चीख-पुकार मच गई। टक्कर व चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और जीप में सवार लोगों को बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में तीनों को आनन-फानन सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें