फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1176 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Thu, 19 Nov 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के  लिए द्वितीय चरण में भीटी व कटेहरी ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई। दोनों ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 189 पद पर 928 व ग्राम पंचायत सदस्य के 2253 पदों पर 248 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर 1176 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े  प्रबंध किए गए थे। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में रामनगर, बसखारी व जहांगीरगंज ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया निपटाने के बाद गुरुवार से द्वितीय चरण के लिए कटेहरी व भीटी में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।

सुबह से ही नामांकन के लिए दावेदार अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचने लगे। दोनों ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 189 व ग्राम पंचायत सदस्य 2 253 पद के लिए चुनाव होना है। गुरुवार को दोनों ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 928 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 248 प्रत्याशियों ने नामांकन किए।
विज्ञापन


भीटी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 92 पदों के लिए 446 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1078 पदों के लिए 113 दावेदारों ने परचे दाखिल किए। कटेहरी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 97 पदों के लिए 482 व ग्राम पंचायत सदस्य 1175 पदों के लिए 135 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए।

नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए  थे। संबंधित ब्लॉक कार्यालय के बाहर बैरीकेडिंग की गई। प्रत्याशियों के समर्थकों को नामांकन परिसर से दो सौ मीटर दूर रोक दिया गया। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक को ही जाने के निर्देश हैं।

एडीएम रामसूरत पाण्डेय ने बताया कि दोनों विकास खण्डों में पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। शुक्रवार को भी नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 21 व 22 नवंबर को  नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 23 नवंबर को नाम वापसी के बाद  प्रत्याशियों को चुनाव निशान का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें