फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 116 स्टेटिक मजिस्ट्रेट संभालेंगे बोर्ड परीक्षा की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की जिम्मेदारी 116 स्टेटिक व 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे। इसके साथ ही तीन संकलन केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया गया है। परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

22 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। 76 हजार 350 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 39 हजार 177 जबकि इंटरमीडिएट में 37 हजार 173 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनके लिए कुल 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इस बीच परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए 116 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इसके अलावा 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार सभी परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में वॉयस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शौचालय, प्रकाश, पेयजल व आवागमन व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही सभी केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन



बनाए गए तीन संकलन केंद्र
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए तीन संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक मुख्य संकलन केंद्र जबकि दो उप मुख्य संकलन केंद्र हैं। राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां तहसील क्षेत्र अकबरपुर, टांडा व भीटी स्थित परीक्षा केंद्र की उत्तर पुस्तिकाएं संकलित की जाएंगी। उप संकलन केंद्र बनाए गए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर में तहसील क्षेत्र आलापुर जबकि नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज जलालपुर में तहसील क्षेत्र जलालपुर में आने वाले परीक्षा केंद्र की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं को जिन कक्षों में सुरक्षित रखा जाएगा उसमें सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त किए जाने के निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए हैं।

तेज की गईं तैयारियां
यूपी बोर्ड परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए तेजी से तैयारियां चल रही हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। - गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें