विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अहिरौली थाना अंतर्गत तेंदुआ जलालपुर गांव निवासी ऊषा देवी (30) पत्नी रामलौट शनिवार देर सायं घर में काम करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। अकबरपुर के चंदैनी गांव निवासी उपेंद्र की पत्नी मिथिलेश (32) शनिवार देर सायं घर के बाहर कार्य करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। महरुआ के गोसाईं का पूरा निवासी अन्नू की पत्नी रामरती देवी (45) शनिवार देर सायं खेत जाते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। इसी थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी राजितराम की पत्नी सरोजा (35) रविवार प्रात: घर की सफाई करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। इसी थाना अंतर्गत सेहरा जलालपुर निवासी आशाराम की पत्नी रमादेवी (35) को रविवार प्रात: घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया। सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर निवासी बृजेश मिश्र की पत्नी वंदना मिश्र (33) को रविवार प्रात: घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेवाना थाना अंतर्गत पंचपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की दो वर्षीय पुत्री शुभि को शनिवार देर सायं घर के बाहर खेलते वक्त सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसेेे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर थाना अंतर्गत बंदनपुर गांव निवासी श्यामबहादुर की पत्नी अंजू शर्मा (28) रविवार सुबह घर की सफाई करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। महरुआ थाना अंतर्गत जमालपुर गांव निवासी अंबिका की पुत्री विमलेश (18) को रविवार सुबह घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया। टांडा के पिपरीपुर गांव निवासी कोदई (55) को रविवार प्रात: खेत में सिंचाई के दौरान सांप ने डस लिया। इसी थाना अंतर्गत गौरापुर गांव निवासी रामचेत की पुत्री कुमारी (16) रविवार प्रात: घर की सफाई करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई।