फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी व बीडीसी सदस्य पदों पर नामांकन आज से

Sun, 27 Sep 2015 10:46 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर सोमवार से नामांकन प्रारंभ होगा। इसके मद्देनजर प्रशासन ने सभी तैयारियां रविवार तक पूर्ण कर ली। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 31 में और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन संबंधित विकास खण्ड कार्यालयों पर होगा।  
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण में जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी विकास खण्ड क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का चुनाव होना है। तीन दिन से दोनों पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही थी। सोमवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। दो दिन होने वाले नामांकन को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर लीं। रविवार के अवकाश के बाद भी कलेक्ट्रेट व ब्लाक कार्यालयों पर बैरीकेडिंग सहित अन्य तैयारियां पूरी की गईं। एडीएम रामसूरत पाण्डेय के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिला मैजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष संख्या 31 में होगा। प्रत्याशी अपना नामांकन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कर सकेंगे। नामांकन के लिए प्रत्याशी अपने साथ एक प्रस्तावक ले जा सकेंगे। उन्हें जिला अस्पताल के निकट स्थित गेट से कलक्ट्रेट में प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन के बाद अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष स्थित कलक्ट्रेट से उनकी निकासी होगी। बताया कि सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए गए हैं। उधर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले नामांकन के लिए संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर भी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। एडीएम ने बताया कि जहांगीरगंज, बसखारी व रामनगर ब्लाक कार्यालय पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें