फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जांच में सेहत के लिए हानिकारक मिले 11 खाद्य नमूने

Sun, 15 Sep 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन द्वारा पूर्व में लिए गए नमूनों की अब सामने आई जांच रिपोर्ट में 11 नमूने असुरक्षित अर्थात मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए। इसमें मसाला, दाल, मिठाई मुख्य रूप से शामिल है। इसके अलावा 118 नमूने अधोमानक भी पाए गए। इसमें वसा व विटामिन की कमी पाई गई।
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा समय समय पर जांच अभियान चलाया जाता है। यह अभियान किसी पर्व के मौके पर तेज हो जाता है। हालांकि तमाम प्रयासों के बाद भी ऐसे खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग रहा है। आलम यह है कि ऐसे ऐसे खाद्य पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रहा है जिनके सेवन से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व में टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान जो नमूने लिए गए थे उनमें जांच के बाद अब सामने आई रिपोर्ट चौंकाने वाली है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के अनुसार 11 नमूनों की जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ असुरक्षित मिले। इनके सेवन से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसमें मसाला, दाल व मिठाई मुख्य रूप से शामिल रहे। इसमें हानिकारक रंग मिलाया गया था। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीजेएम न्यायालय में भेजे जाने वाली पत्रावलियों को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा 118 नमूने अधोमानक पाए गए। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एडीएम न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा सात नमूने ऐसे मिले जो सही नहीं थे। इनके पैकेट पर जो जानकारियां दी गईं वह सही नहीं थी।
विज्ञापन



छह लाख से अधिक का लगा जुर्माना
अप्रैल से लगकर अगस्त के अंत तक एडीएम न्यायालय में 154 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चार्जशीट दाखिल की गई, जबकि तीन दुकानदारों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया गया। एडीएम न्यायालय से 36 वादों का निस्तारण हुआ। संबंधित दुकानदारों पर छह लाख 31 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एसके त्रिपाठी, अभिहीत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें