फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कटेहरी उपचुनाव में कांग्रेस करेगी शानदार प्रदर्शन

Sun, 15 Sep 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कटेहरी में बैठक को संबो​धित करते कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में भी मोहब्बत की दुकान खोले जाने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर है। पार्टी उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। यह विचार पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने शनिवार को एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि रखे।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश से नफरत का माहौल खत्म कर आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में जुटे हैं। हम सभी को इसमें अपना पूरा योगदान देना है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, किसानों की उम्मीदों पर फेल साबित हुई है। उपचुनाव पर्यवेक्षक व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हमें जीत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है। कटेहरी के उपचुनाव में हम पूरी मजबूती से काम करें। अपना लक्ष्य हमें हासिल होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचंद्र यादव, प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा व अवधेश सिंह, प्रदेश सचिवों कैलाश चौहान, अनिल भारतीय व दिलीप निषाद ने बूथों के सत्यापन तथा बूथों पर कमेटी को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, अनीस खां, कप्तान सिंह, कक्कू पांडेय, सुनील मिश्र, अमित जायसवाल, अवधेश मिश्र, रेहान जैदी, विकल्प मिश्र, कृष्ण कुमार यादव, द्विजेंद्र शुक्ल, आलोक पाठक, विशाल वर्मा, आरपी कौशल, उदयभान मिश्र, सुशील गौतम, विश्वभान मिश्र, रामजनम दुबे, जयप्रकाश तिवारी, आदित्यनरायन तिवारी, अनुराग तिवारी, शहबाज गांधी, बृजेश यादव, कल्पना व डीपी गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें