फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 103 आपत्तियों पर आज लगेगी मुहर, कल तय होंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची पर आई 103 आपत्तियों के निस्तारण का तीन नवंबर को अंतिम दिन है। चार नवंबर को एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरा कर लिया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परीक्षा कक्ष में बोर्ड परीक्षा टीम ने आपत्तियों के निस्तारण को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 97 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की थी। सूची पर स्कूलों की दूरी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कुल 103 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। कुछ विद्यालय संचालकों ने अपने संस्थान को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है, जबकि कुछ ने अपने विद्यालय को प्रस्तावित सूची से हटाने के लिए प्रत्यावेदन दिया है।
जिले में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 67,119 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होने की संभावना है। ऐसे में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया समय से पूरी करने के लिए आपत्तियों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है। तहसील स्तरीय समितियां प्राप्त आपत्तियों और प्रत्यावेदनों के आधार पर विद्यालयों का सत्यापन करेंगी। इसके बाद अंतिम सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब एसडीएम की सत्यापन रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें