फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1023 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन निपटाने के लिए बरती जा रही सख्ती का ही नतीजा है कि बृहस्पतिवार को भी 1023 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र व भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 19 हजार 701 छात्रों की तुलना में 18 हजार 678 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। इस बीच परीक्षा को सकुशल निपटाने को लेकर प्रशासन की ओर सभी जरूरी कदम उठाए गए थे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की मौजूदा समय में चल रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल निपटाने को लेकर डीआईओएस कार्यालय द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। नकल विहीन परीक्षा के लिए बरती जा रही सख्ती का ही नतीजा रहा कि पहले दिन से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी 1023 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में तैनात रंजना चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र व भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी।
इसमें कुल 19 हजार 701 छात्र पंजीकृत थे। 18 हजार 678 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी, जबकि 1023 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए थे। नकल विहीन परीक्षा निपटाने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही सचल दलों ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें