फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त 100 वर्षीय जेपी मिश्रा भटके, सोशल मीडिया के जरिए परिवार से मिले

Fri, 15 May 2026 04:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त 100 वर्षीय जेपी मिश्रा भटककर घर से दूर चले गए। सोशल मीडिया के जरिये वह परिवार से मिल सके। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बुजुर्ग। सांकेतिक चित्र - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में परम फाउंडेशन ट्रस्ट ने शुक्रवार को इब्राहिमपुर के खोजापुर निवासी जेपी मिश्रा (100) को उनके परिवार से मिलाया। जेपी मिश्रा भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बृहस्पतिवार को शहर के बस अड्डे के निकट बुजुर्ग करीब आठ घंटे से असहाय स्थिति में बैठे थे। 

विज्ञापन


बताया गया कि रात में उनकी सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय व्यापारी शिवम ने इसकी सूचना परम फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय को दी। इसके बाद संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग को सुरक्षित दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचाया। बुजुर्ग ने अपना नाम जेपी मिश्रा बताया। उम्र अधिक होने के कारण वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। 

संस्था ने उनकी फोटो और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। सूचना मिलने पर शुक्रवार को उनके पोते सुरेंद्र चंद्र मिश्रा और भतीजे दिवाकर मिश्रा वृद्धाश्रम पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अधिक उम्र के कारण वह कभी-कभी रास्ता भटक जाते हैं। पहचान और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्था ने बुजुर्ग को परिजनों के साथ घर रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें