अंबेडकरनगर। शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए डीएम अविनाश सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में डीएम ने हर तहसील में सबसे खराब प्रगति वाले तीन -तीन जनसुविधा केंद्र पर होगी कार्रवाई।
बैठक में उप कृषि निदेशक अश्विनी सिंह ने बताया कि अभी तक 4,61,180 लक्ष्य के मुकाबले 2,36,256 कुल 51.23 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य हुआ है। जनसुविधा केंद्र, सेल्फ मोड, सहायक मोड व शिविर के जरिए फार्मर रजिस्ट्री बनवाई जा रही हैं। डीएम ने जिला प्रबंधक जन सुविधा केंद्र को प्रतिदिन अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए।
जिला प्रबंधक ने बताया कि अभी तक फार्मर रजिस्ट्री में खराब कार्य करने वाले 100 जन सुविधा केंद्रों को चिह्नित किया गया है। इस पर डीएम ने प्रत्येक तहसील से सबसे खराब काम करने वाले तीन-तीन जन सुविधा केंद्रों पर कार्रवाई करने और अपेक्षित सुधार लाने की चेतावनी दी। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले केंद्र संचालकों को सम्मानित करने को भी कहा। अपेक्षित सुधार न लाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
सभी एसडीएम, बीडीओ के अलावा डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सहायक मोड व सेल्फ मोड में तेजी लाने के लिए ग्रामीणों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। प्रतिदिन ब्लॉक व तहसील स्तर पर प्रगति की समीक्षा करें। 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनपद फार्मर रजिस्ट्री के प्रदेश रैंकिंग में 9वें स्थान पर है, इसे टॉप फाइव रैंकिंग में लाएं। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम वित्त व राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता, डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।