फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
परियोजना - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 जून को जिले को 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें बहुउद्देशीय लोहिया भवन व वीवीआईपी गेस्ट हाउस के लोकार्पण के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। 227 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की भी तैयारी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने समारोह को भव्य ढंग से निपटाने की तैयारियां शुुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री का 12 जून को जनपद दौरा प्रस्तावित है। यहां वे दुग्ध विकासमंत्री राममूर्ति वर्मा के भतीजे के वैवाहिक आयोजन में शामिल होंगे। दौरे में वे जिले को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात भी देने वाले हैं।

बहुउद्देशीय लोहिया भवन का निर्माण पिछली सपा सरकार में शुुरू हुआ था। सरकार बदलने के बाद इसमें अड़चन आ गई थी। मौजूदा सपा सरकार के शुरुआती कार्यकाल में भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। अब लगभग 14 करोड़ की लागत में इसका निर्माण पूरा हुआ।
विज्ञापन


बसपा सरकार द्वारा घोषित वीवीआईपी गेस्ट हाउस के लोकार्पण की भी तैयारी है। फर्नीचर व कुछ अन्य सामान की वजह से गेस्ट हाउस नहीं शुरू हो पा रहा था। अब इसका भी लोकार्पण होगा। इसका निर्माण लगभग पांच करोड़ की लागत से पूरा हुआ है।

प्रशासन ने सड़क व पुल मिलाकर 92 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की अनुमति प्राप्त कर ली है। इसके लिए 60 पत्थर बनवाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम होगा।       

शासन ने लगभग 227 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का प्रस्ताव भी तैयार किया है। इसमें 63 करोड़ 70 लाख की लागत से टांडा बरियावन, सुरहुरपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 38 करोड़ 95 लाख की लागत से दोस्तपुर जलालपुर, अकबरपुर, न्यौरी मार्ग के चौड़ीकरण, 40 करोड़ 74 लाख 80 हजार की लागत से मालीपुर जलालपुर, रामगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण और 15 करोड़ की लागत से जहांगीरगंज कम्हरिया मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण आदि का कार्य शामिल है।

सुल्तानपुर से बस्तीपुर के बीच मझुई नदी पर 7 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत व अमोली रोड के तमसा नदी पर 6 करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें