फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

Fri, 28 Mar 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आठ वर्ष पूर्व दुष्कर्म के एक मामले में कोर्ट ने एक अभियुक्त को 10 वर्ष की सजा सुनाई है। एक अन्य मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों पर जुर्माना लगाया है। टांडा निवासी एक व्यक्ति ने इब्राहिमपुर थाने में वर्ष 2017 में बेटी के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक उनकी बेटी पांच दिसंबर 2017 की सुबह 8:30 बजे साइकिल से स्कूल जा रही थी। गांव के बाहर पहुंची थी। गांव निवासी शिवम, देवमणि और अजीत ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे घसीट कर गोकुल मिश्र के घर मेंं ले गए। वहां शिवम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छह दिसंबर को इब्राहिमपुर थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने कोर्ट के समक्ष आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
बाद में अभियुक्त को जमानत मिल गई थी। विशेष न्यायाधीश मोहन कुमार ने शुक्रवार को केस की सुनवाई के दौरान अभियुक्त शिवम को 10 वर्ष की सजा और 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मालीपुर के हसैनपुर डिपहन गांव के मुकेश कुमार, शांति देवी के खिलाफ वर्ष 2014 में दर्ज मुकदमे की सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पर 1100-1100 रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें