फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म में 10 वर्ष की जेल

Fri, 20 Dec 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने 10 वर्ष के कठोर कारावास व 32 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। किशोरी को उसके मामा के सड़क हादसे में घायल हो जाने की जानकारी देकर अभियुक्त अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन

प्रकरण सात वर्ष पहले आलापुर थाना क्षेत्र का है। एक व्यक्ति ने 10 अगस्त 2017 को थाने में तहरीर देकर कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। वापस लौटा तो उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली। अन्य बच्चों ने बताया कि ख्वाजा बड़ापुर निवासी सचिन उसके घर आया था। वही उसकी पुत्री को साथ लेकर चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बाद में आरोपी को पकड़ने के साथ ही किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी ने पुलिस को बाद में अपने बयान में बताया कि युवक ने उसे यह झांसा दिया कि तुम्हारे मामा सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। वहां तत्काल चलना है। इसके बाद वह मुझे अयोध्या, आजमगढ़, लखनऊ व वाराणसी भी ले गया। नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म भी किया। इसी दौरान उसने जबरदस्ती मांग में सिंदूर भी भर दिया। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मोहन कुमार ने दोषी को सजा सुनाई है।

20जेएनडी33: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत प्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें