अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अपर सीएमओ डॉ़ रामानंद सिद्धार्थ ने अर्बन अस्पताल मोहसिनपुर का निरीक्षण किया। यहां एक बार फिर चिकित्सक डॉ. अंबुज पांडेय अनुपस्थित मिले। कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अपर सीएमओ ने चिकित्सक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही बार-बार निरीक्षण के दाैरान अनुपस्थित पाए जाने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही परिसर में फैली गंदगी व सामानों के रखरखाव में लापरवाही को लेकर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई।