फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन तहसील में खुलेंगे 10 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Sat, 05 Oct 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गरीबों को बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए जिले के तीन तहसील के नगरीय क्षेत्र में 10 अर्बन हेल्थ सेंटर (नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर) के खोले जाने को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इनके संचालन से एक लाख की आबादी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के गरीब लोगों को नजदीक ही इलाज की सुविधा मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने जिले में सात नये हेल्थ सेंटर खोलने का निर्देश दिया है। इसमें अकबरपुर व जलालपुर में तीन-तीन व टांडा में चार नए सेंटर खोला जाएंगे। इसके लिए भवन की तलाश शुरू कर दी गई है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार अकबरपुर व टांडा में पहले से दो व जलालपुर में एक हेल्थ सेंटर का संचालन हो रहा है।
प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया कि नगरीय क्षेत्रों की ऐसी गरीब आबादी का चयन कर सेंटर की स्थापना की जाए, जहां के लोग स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का समुचित लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। नए क्षेत्रों में हेल्थ सेंटर के संचालन के बाद यहां तैनात चिकित्सक को टेलीमेडिसिन व टेली रेडियोलॉजी से जोड़ा जाएगा, ताकि मरीजों के इलाज में आसानी हो सके। दस हजार से अधिक की आबादी के इलाज के हिसाब से एक अर्बन सेंटर को खोला जाएगा। इससे लगभग एक लाख की आबादी को इलाज में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन मिलते ही शुरू होगा संचालन
अर्बन सेंटर के संचालन को लेकर भवन की तलाश की जा रही है। कुछ भवन देखे भी गए हैं। जल्द ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें