फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 स्कूली बच्चों की तबीयत में बिगड़ी, भर्ती

Sat, 12 Aug 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय सया में 10 छात्र छात्राओं की तबियत शनिवार को अचानक खराब हो गई। स्कूल में बच्चों की तबियत बिगड़ने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। उल्टी व तेज बुखार से पीड़ित बच्चों को आननफानन में सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया गया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार सुबह बच्चों की तबियत विद्यालय पहुंचने के बाद बिगड़ने लगी। छात्र शफीक (8) व हैप्पी (7) को उल्टी के साथ बुखार हो गया। वह घर लौट गए और परिवारीजनों को बताया। इसी बीच स्कूल पहुंची लाइबा (4), अखिलेश (6) व सादिया (7) को उल्टी के साथ बुखार होने पर घर लौटना पड़ा।

इस बीच पता चला कि शिवानी (9), काजल (9), अमर (5) व सोनू (6) की तबियत खराब हो गई है। 10 बच्चों की तबियत खराब होने से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ अभिभावक गांव की आशा गायत्री के घर पहुंचे और बच्चों की तबियत खराब होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


आशा की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से पीड़ित बच्चों को सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश से मोबाइल फोन पर भी संपर्क नहीं हो पाया। अभिभावकों का कहना था कि बच्चों की तबियत दो दिन पूर्व अभियान के दौरान कृमि नाशक दवा खिलाए जाने के चलते बिगड़ी है।

बच्चों को जो दवा दी गई, उसमें कोई गड़बड़ी थी। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। उधर सीएचसी प्रभारी डॉ. हनुमान प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बच्चों को वायरल फीवर था। सीएचसी में उपचार के बाद दवाएं देकर उन्हें घर भेज दिया गया। किसी भी बच्चे की तबियत गंभीर नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें