फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साढ़े पांच करोड़ से होगा 10 सड़कों का कायाकल्प

Tue, 17 Dec 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बंदीपुर-चैनपुर संपर्क मार्ग की होगी मरम्मत।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवीनीकरण व विशेष मरम्मत योजना के तहत जिले की 10 सड़कों का कायाकल्प होगा। साढ़े पांच करोड़ की लागत से तीन सड़कों की मरम्मत के साथ सात सड़कों का नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा। इससे इलाके की एक लाख की आबादी का आवागमन सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन

बीते माह सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय ने जिले की तीन दर्जन से अधिक सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए लोकनिर्माण विभाग के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन से 2.09 करोड़ की लागत से तीन सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य को मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही 3.47 करोड़ की लागत से सात सड़कों के नवीनीकरण कार्य को भी स्वीकृति देते हुए बजट राशि जारी करने का निर्देश दिया है।
इन सड़कों का बदलेगा स्वरूप
नवीनीकरण योजना के तहत बसखारी से हरसम्हार मैंदीघाट संपर्क मार्ग, सैदपुर भितरी संपर्क मार्ग,विश्रामपुर से रामपुर अहेथा संपर्क मार्ग, शारदा सहायक नहर से अखईपुर कैथा संपर्कमार्ग, सेमर कटका ,बंदीपुर से चैनपुर संपर्कमार्ग,जलालपुर से न्योरी संपर्क मार्ग व इंदईपंर से मरौचा होते हुए शुक्लबाजार संपर्क मार्ग का नवीनीकरण कार्य होगा। इसके साथ ही परस कटुई संपर्क मार्ग, अकबरपुर टांडा मार्ग से रसूलपुर उसरी तिघरा महमूदपुर भटपुरा संपर्क मार्ग व लखनपुर हरनीडीह संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य भी होगा।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण
तीन सड़कों के मरम्मत व सात के नवीनीकरण को मंजूरी प्रदान की गई है। जल्दी ही इन कार्यों से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण व मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। - सौरभ सिंह अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें