अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में तीन दोषियों को अर्थदंड की सजा सुनाई। जलालपुर थाने में दर्ज मुकदमे में ताहापुर निवासी आलम को 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। सम्मनपुर थाने के ऐसे ही एक मामले में इतना ही अर्थदंड लगा। महरुआ थाने के एक मामले में किशोर को दो माह के प्रोबेशन के साथ पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगाया गया।