फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेंगू के 10 नए मरीज मिले

Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को 10 डेंगू संक्रमित मरीज पाए गए। इसमें टांडा ब्लॉक में सबसे ज्यादा छह डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा अकबरपुर, भीटी, जलालपुर व बसखारी ब्लॉक में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 16 मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन



अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय वर्मा ने बताया कि बुखार व लक्षणों वाले मरीजों की तेजी से जांच की जा रही है। जो लोग संक्रमित मिल रहे हैं उनके घर व आसपास के लोगों की भी जांच करवाई जा रही है। आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव भी करवाया जा रहा है।

साथ ही लोगों को सुझाव दिया जा रहा है कि यदि लगातार बुखार के साथ थकान व दर्द हो रहा तो तत्काल जांच कराएं। ऐसे लक्षण मिलने पर खुद से दवाओं का सेवन न करें, तत्काल डॉक्टर से सलाह लें। डेंगू से बचने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। यदि समय रहते एहतियात बरता जाए तो डेंगू से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें