फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: झाड़-फूंक के नाम पर ठगे 10 लाख, बेटा लापता, सदमे में मां की मौत

Sun, 27 Jul 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। झाड़-फूंक के नाम पर एक तांत्रिक और उसके चेले ने एक पीड़ित परिवार से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। तंत्र क्रिया के दौरान युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया और सदमे में मां की मौत हो गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर के ऊंचेगांव निवासी केशवराम के अनुसार उनका बेटा नवंबर 2024 से बीमार था। लंबे इलाज के बावजूद कोई लाभ नहीं मिला। इसी दौरान रामसागर नामक उनके एक परिचित ने उन्हें अयोध्या के गोसाईगंज थाने के जमुनीपुर निवासी अकबाल से मिलवाया, जो खुद को तांत्रिक बताता था। अकबाल ने उनके बेटे पर ऊपरी साया होने की बात कहकर तंत्र क्रिया के नाम पर शुरुआती तौर पर दो लाख रुपये मांगे। इसके बाद धीरे-धीरे विभिन्न अनुष्ठानों के बहाने कुल 10 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इस रकम के इंतजाम के लिए केशवराम को कर्ज लेना पड़ा और पत्नी के जेवर तक बेचने पड़े।
इसके बाद दोनों आरोपी बेटे को बरेली के मनौना धाम ले गए। जहां से वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बावजूद कोई सुराग नहीं लग सका। बेटे के लापता होने से सदमे में उनकी पत्नी बीमार पड़ गईं और आर्थिक तंगी के चलते इलाज न मिलने पर उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि अकबाल और रामसागर के खिलाफ धोखाधड़ी, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें