फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अस्पताल में तीमारदारों के लिए बना 10 बेड का रैनबसेरा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में तैयार रैन बसेरा।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ठंड को देखते हुए जिला अस्पताल में तीमारदारों के लिए 10 बेड का अस्थायी रैनबसेरा तैयार किया गया है। इसके साथ ही परिसर में अलाव के भी प्रबंध किए गए हैं, ताकि तीमारदारों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ जिला अस्पताल प्रशासन ने एक तरफ जहां मरीजों की सुविधा के लिए वार्डों की सभी खिड़कियों को दुरुस्त कराया है। वहीं वार्डों में रूम हीटर लगाने का भी दावा किया गया है। इन सब प्रबंधों के बीच अब तीमारदारों के लिए 10 बेड का रैनबसेरा बनाया गया है।
अस्पताल में बर्न यूनिट के बगल स्थित एक कक्ष को रैन बसेरे में तब्दील किया गया है। यहां अलग-अलग बेड लगाने के साथ ही रूम हीटर भी लगाया गया है। सीएमएस डॉ.ओमप्रकाश में बुधवार को यहां पहुंचकर जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. हर्षित गुप्त के साथ प्रबंधों का जायजा लिया। सीएमएस ने बताया कि परिसर में सुबह व शाम अलाव भी जलवाना शुरू कर दिया गया है। यहां आने वाले तीमारदारों को असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें