फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले की टीम हिस्सा लेगी। इसके लिए बुधवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर कुल 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में साक्षी पाल और शालिनी सिंह का चयन किया गया। 200 मीटर दौड़ के लिए स्वास्तिका का चयन हुआ, जबकि गायत्री को 200 और 400 मीटर दोनों स्पर्धाओं में जगह मिली। 800 मीटर दौड़ में सुमन गुप्ता और साक्षी का चयन किया गया। वहीं, 3000 मीटर दौड़ के लिए राधिका, सुमन और साक्षी अनामिका को चुना गया। गोल चक्का फेंक स्पर्धा में स्वाति और साक्षी ने चयन ट्रायल में सफलता हासिल की।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। अभ्यास के माध्यम से उनकी खेल क्षमता और प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें