अधिकार संग जिम्मेदारी भी मिली
जनता नहीं अपराधियों को डरने की जरूरत नए सीपी ने कहा कि आयुक्त प्रणाली में पुलिस को मजिस्ट्रियल शक्तियां मिली हैं और इससे कार्रवाई तेज होगी। लेकिन यह भी मानना होगा कि अधिकार के साथ ही पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। पीड़ित को न्याय दिलाने और अपराधियों पर कार्रवाई के हर मामले में पुलिस की जिम्मेदारी तय होगी। ऐसे में जनता को डरने की जरूरत नहीं। कोशिश यही है कि भय अपराधियों के मन में हो।
फरियादियों से मिले, शिकायतें भी सुनीं
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए सीपी ने पहले ही दिन जन सुनवाई भी की। फरियादियों से मिले और उनकी शिकायतें सुनीं। जांच के निर्देश भी दिए। फिलहाल पहला दिन होने के चलते ज्यादा फरियादियों से नहीं मिल सके। हालांकि उनका कहना है कि जन सुनवाई में आने वाली हर शिकायतों का संज्ञान पूरी गंभीरता से लिया जाएगा। अफसरों को भी निर्देशित किया जाएगा कि जन सुनवाई नियमित रूप से करें और शिकायतों के निस्तारण के लिए मातहतों को निर्देशित करें।