सोरांव --- मृतक लवकुश पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
थाना अंतर्गत भदरी गांव के निकट रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
सोरांव थाना क्षेत्र के भदरी गांव के निकट प्रयागराज-लखनऊ रेल खंड पर रविवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान फाफामऊ थाना अंतर्गत बारी गांव का निवासी लव कुश पटेल (25) के रूप में हुई। पिता राममिलन ने बताया कि लवकुश अविवाहित था और दूसरे व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सोरांव प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना बताई गई है।