फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर के पास युवक का मिला शव

Tue, 07 Jul 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा के कनेवरा गांव में मजदूर की मौत की सूचना पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। फोटो कैप्
विज्ञापन
क्षेत्र के कनेवरा गांव के भौसरिया खुर्द मजरे में सोमवार की सुबह संगमलाल (38) पुत्र रामजतन का शव उनके घर के पास मिला। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले मिर्जापुर के बेलन बरौंधा गांव से मायके से लौटी पत्नी निर्मला ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पति लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह उनका शव घर के बाहर पड़ा मिला। निर्मला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि संगमलाल पिछले तीन-चार दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे।
ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार रात 9 से 10 बजे के बीच संगमलाल के दरवाजे पर 4-5 लोग मौजूद थे। मामले में जमीन विवाद और आर्थिक लेनदेन का पहलू सबसे अहम माना जा रहा है। संगमलाल की पहली पत्नी शारदा, बेटी नेहा और बेटे गगन के साथ भिलाई में रहती हैं।
विज्ञापन

दूसरी पत्नी रोशनी से संबंध समाप्त हो चुके हैं और उसका कोई पता नहीं है। वर्तमान में वह तीसरी पत्नी निर्मला के साथ रह रहे थे, जिनसे उनका छह वर्षीय बेटा अंकुश और तीन वर्षीय बेटी परी है। इंस्पेक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो कैप्शन: मांडा के कनेवरा गांव में मजदूर की मौत की सूचना पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। फोटो कैप्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें