फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 05 Sep 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फाईल फोटो सोनू निषाद।
विज्ञापन
मेजा के मदरहा गांव में शुक्रवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मदरहा निवासी सोनू (22) पुत्र पवन निषाद के रूप में हुई है। परिजनों ने साथी पर घर से बुलाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी राजकुमार शुक्रवार सुबह क्रशर प्लांट पर काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मदरहा प्राथमिक विद्यालय से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे लाइन के समीप पेड़ से कपड़े के सहारे सोनू का शव लटका देखा।
परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सोनू को उसका साथी घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। रात 12 बजे तक सोनू से फोन पर बात हुई, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। सुबह सका शव पेड़ से लटका मिला। चार भाइयों में सबसे बड़े पवन निषाद के दो पुत्रों में सोनू छोटा था। बड़ा भाई गोविंद बाहर रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। सोनू की मौत से मां अनीता और बहन खुशबू का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नित्येन्द्र शुक्ला ने बताया कि शव केा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की आशंका के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीपी मेजा बृजेश पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें