मांडा : मृतक दीपक बिंद की फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
भौसरा नरोत्तम ग्राम पंचायत के ललितपुर मोहल्ले में मंगलवार सुबह घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पेड़ पर 24 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। युवक सोमवार रात घर से बाहर निकला था।
ललितपुर मोहल्ला निवासी दीपक कुमार (24) पुत्र छोटेलाल बिंद सोमवार रात घर से निकला था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने पेड़ पर उसका शव लटका देखा। सूचना पर एसओ मांडा कुलदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक के गले और कान में मोबाइल का हैंडफ्री लगा था। ग्रामीणों का कहना था कि मोबाइल की कॉल हिस्ट्री में देर रात एक नंबर पर बातचीत के अलावा एक-दो छूटी हुई कॉल भी दर्ज थीं।
दीपक दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। बेटे की मौत से मां सीता देवी और छोटे भाई बाबा का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ कुलदीप शर्मा ने बताया कि मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।