फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क पार कर रहे किसान की हादसे में मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

Wed, 16 Sep 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
जगतपुर फोटो। कटहरा में सड़क जाम करते ग्रामीण - फोटो : Samvad
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के कटहरा बाजार में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हंडिया-जंघई मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

सरायममरेज थाना क्षेत्र के गोपालीपुर गांव निवासी विजय बहादुर कटहरा स्थित एक बैंक शाखा में केवाईसी कराने आए थे। बैंक का काम पूरा करने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हंडिया की ओर जा रहे एक बाइक सवार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
आक्रोशित लोगों ने मांगों को लेकर हंडिया-जंघई मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगाए रखा। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक उतरांव राकेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने सड़क से जाम हटाया और यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मृतक विजय बहादुर खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी लालती देवी, छह बेटियां और एक बेटा अशोक पटेल हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।

जगतपुर फोटो। कटहरा में सड़क जाम करते ग्रामीण- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें