फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः मेडिकल चौराहे के पास से युवती ‘अगवा’, हड़कंप

Sun, 10 Mar 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
kidnap
विज्ञापन

शंकरगढ़ में दुष्कर्म के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि शहर में हुई घटना से पुलिस के होश उड़ गए। जार्जटाउन में मेडिकल चौराहे के पास से युवती को अगवा करने की सूचना से हड़कंप मच गया। ढाई घंटे बाद युवती कोतवाली इलाके में मिली तबजाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।मेडिकल चौराहे के पास रहने वाले एक व्यक्ति की दो बेटियां व एक बेटा है। 18 वर्षीय छोटी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है।

विज्ञापन


घरवालों के मुताबिक उसकी हालत ऐसी भी नहीं कि वह रोड से घर तक अकेले जा सके। शनिवार रात 10 बजे के करीब अचानक वह घर से निकलकर लाउदर रोड पर पहुुंच गई। उधर कुछ देर बाद ध्यान आने पर घरवाले उसे खोजने लगे। घर में न मिलने पर अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। खोजबीन करते हुए घरवाले लाउदर रोड पर पहुंचे तो वहां पता चला कि कुछ देर पहले युवती को वहां देखा गया था। वह इधर उधर घूम रही थी। इसी दौरान सफेद रंग के बाइक पर सवार व्यक्ति ने उसे यह कहते हुए अपने साथ बैठा लिया कि वह उसे थाने छोड़ देगा। इसके बाद वह युवती को लेकर चला गया।

यह जानकारी मिलने पर अनहोनी की आशंका में घरवाले खौफजदा हो गए। सूचना दी तो डायल 100 पुलिस पहुंची। कुछ देर बाद जार्जटाउन थाने की भी फोर्स पहुंच गई। ढाई घंटे तक पुलिस शहर भर में खोजबीन करती रही। 12.30 बजे के करीब युवती कोतवाली स्थित मलाका में मिली। वह वहां तक कैसे पहुंची फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि अपहरण की बात गलत थी। वह खुद ही घूमते हुए वहां पहुंच गई थी। जार्जटाउन इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती को उसके घरवालों के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें