फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कांवड़ियों पर युवक ने किया पेशाब, विरोध करने पर पान खाकर थूका, केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दारगंज घाट से जल भरकर जा रहे कुछ कांवडिए रात होने की वजह से फूलपुर कस्बे में कोतवाली गेट के पास एक दुकान के चबूतरे पर आराम कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच एक युवक कांवडियों के ऊपर पेशाब करने लगा।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे में एक एक युवक की ओर से कांवड़ियों पर पेशाब करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपा नेता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। दारगंज घाट से जल भरकर जा रहे कुछ कांवडिए रात होने की वजह से फूलपुर कस्बे में कोतवाली गेट के पास एक दुकान के चबूतरे पर आराम कर रहे थे।

विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच एक युवक कांवडियों के ऊपर पेशाब करने लगा। कांवड़ियों ने इसका विरोध किया तो युवक ने उन पर पान खाकर थूक दिया। इस पर कांवड़ियों ने उसे पकड़ लिया। इसकी जानकारी भाजपा गंगापार के पूर्व सह संयोजक मन्नू सिंह को हुई तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें