फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: युवाओं से धर्म के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान

Fri, 13 Feb 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
पिपरांव में विश्व हिंदू महासंघ सम्मेलन, संतों का हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन
गांव पिपरांव में बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू महासभा सनातन रक्षा वाहिनी की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं गंगा समग्र राष्ट्रीय प्रमुख स्वामी हरि नारायण दास महाराज और सनातन परिषद रक्षा वाहिनी धर्माचार्य प्रमुख परम धर्म अद्वैतांता द्वैत घन महाराज, चित्रकूट धाम शामिल हुए।
विज्ञापन

सम्मेलन में सनातन धर्म, गंगा संरक्षण और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। युवाओं से धर्म और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में शिवानंद तिवारी, राजेश कुमार शर्मा, रोहित कुमार, शिवम अद्वैत, रामबली शर्मा, कमलेश प्रसाद, शिवकुमार शर्मा, अखिलेश कुमार शर्मा आदि रहे। वहीं रामबली शर्मा के आवास पर हिंदू सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें